{"_id":"5a7f43b14f1c1baa1b8b6b6f","slug":"151829004218-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्म ही दिलाती है व्यक्ति को पहचान -नंद गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्म ही दिलाती है व्यक्ति को पहचान -नंद गोपाल
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। प्रदेश के स्टांप एवं शुल्क पंजीयन तथा नागरिक उड्डयन विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कर्म से होती है। वह अपने काम से ही समाज में आदर्श स्थापित करता है। वह शनिवार को गुलजारगंज के समाजसेवी डा. बबऊ राम गुप्ता की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि डा. गुप्ता एक व्यक्ति नही संस्था थे, जो सभी वर्ग के लोगो के कल्याण के लिये सदैव कुछ न कुछ सोचते रहते थे। उनका जीवन अपने आप में एक प्रेरणा है। उन्होंने हमेशा दबे कुचले व असहायों की मदद की। उनकी सादगी और उदारता से हर व्यक्ति प्रभावित होता था। उनके पदचिंहों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रारंभ में उन्होंने डा. गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। युवा भाजपा नेता सुनील गुप्ता ने स्मृति चिंह प्रदान किया। कार्यक्रम के आयोजक दीपक गुप्ता ने शाल भेट करते हुए आभार ज्ञापित किया। संचालन बिनोद अग्रहरी ने किया। इस अवसर पर संजय जायसवाल, विक्रम गुप्ता, संतोष अग्रहरी, अच्छे लाल सेठ प्रधान, आशीष गुप्ता आशू, अशोक जायसवाल, चंदन जायसवाल, छोटेलाल हलवाई, सुभाष चंद्र, पप्पू भोज्यवाल, मुकेश सिंग, चंद्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।