{"_id":"5a7b4a734f1c1b90268b8ea8","slug":"15180296418-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों के सोशल आडिट हेतु गठित हो रही टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों के सोशल आडिट हेतु गठित हो रही टीम
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट करने के लिए ग्राम स्तरीय सोशल आडिट टीमों के गठन का कार्य किया जा रहा है। टीम में ग्राम पंचायत के ही लोग शामिल होंगे। टीम दूसरे ग्राम पंचायतों में जाकर सोशल आडिट करेगी। टीमों का गठन जिला विकास कार्यालय द्वारा शुरू कर दिया गया है, जिसका नेतृत्व ब्लाक स्तर पर तैनात सोशल आडिट कोआर्डिनेटर द्वारा किया जाएगा।
जिले में 1773 ग्राम पंचायत हैं। इसमें खर्च की गई धनराशि का सोशल आडिट किया जाना है। जिला विकास कार्यालय द्वारा ग्राम स्तरीय सोशल आडिट टीम का गठन किया जा रहा है। टीम के गठन करने के लिए पहले 40 से 60 वर्ष के इच्छुक ग्रामीणों से आवेदन पत्र मांगा गया था। इसमें से टीम गठन करने के लिए लोगों चयन किया जा रहा है। इसके बाद ग्राम पंचायत वार टीमों का गठन किया जाएगा। एक टीम में चार सदस्य होंगे। जिससे टीम अपने निर्धारित गांव में जाकर सोशल आडिट का कार्य कर सके। टीम गांव की खुली बैठक में सोशल आडिट करने का कार्य करेगी। एक गांव का सोशल आडिट करने पर टीम में शामिल प्रति सदस्य को पांच-पांच सौ रुपये भी दिए जाएंगे।
कोट:
ग्राम पंचायतों का सोशल आडिट करने के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। शीघ्र ही टीमों का गठन कर ग्राम पंचायतों का सोशल आडिट कराया जाएगा। -दयाराम, जिला विकास अधिकारी