{"_id":"5a7b49974f1c1b514a8b8037","slug":"15180294229-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल प्रकृति का अनुपम उपहार है -डा.रणजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल प्रकृति का अनुपम उपहार है -डा.रणजीत
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुइथाकला। गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने जमौली सहित अन्य गांवों में रैली निकाली। इस दौरान लोगों को जल संरक्षण करने एवं पर्यावरण के प्रति जागरुक किया। साथ ही जल व पर्यावरण सहित शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रणजीत कुमार पांडेय ने कहा कि जल हीं जीवन है। इसलिए हमें जल को प्रकृति की अनमोल धरोहर एवं सुंदर उपहार मानकर जल का संचयन एवं संरक्षण करना चाहिए। धरती के दो तिहाई भूभाग पर जल होने के बावजूद भी प्रदूषण की विकट समस्या है। जिसके कारण पीने योग्य शुद्ध एवं सुरक्षित जल का अभाव है। महाविद्यालय के बीएड संकाय के विभागाध्यक्ष डा. पंकज सिंह ने पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागरूक किया। कहा कि आज लोग भौतिक सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं ।इसलिए युवा वर्ग को संकल्प लेकर पर्यावरण की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। शिविर में उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा.अविनाश वर्मा, डा.अवधेश कुमार मिश्रा, शिविर सहायक अखिलेश सिंह,डा. रमेशचंद्र सिंह, डा. राजीव रंजन,अरविंद कुमार सिंह,डा.लक्ष्मण सिंह,डा. निर्मल सिंह, डा.आलोक सिंह ,डा.लाल मणि प्रजापति, डा.संदीप सिंह आदि मौजूद रहे ।
जल का संचयन पर जोर
सुजानगंज। रघुवीर महाविद्यालय थालोई भिखारीपुर कला में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने मुस्तफाबाद सहित समीपस्थ गांवों में रैली निकाली। इस दौरान जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक किया। साथ ही जल व पर्यावरण सहित अंय शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि जल ही जीवन है। इसलिए हमें जल को प्रकृति की अनमोल धरोहर एवं सुंदर उपहार मानकर जल का संचयन एवं संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. संजू शुक्ला, डा. जितेंद्र कुमार सिंह, मुंशी लाल,शिवानंद चौबे, शारदा प्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे।