फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पकौड़ी बेचने की सलाह पर किया प्रदर्शन

पकौड़ी बेचने की सलाह पर किया प्रदर्शन

Thu, 08 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पकौड़ी बेचने की सलाह पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जौनपुर। बजट सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पकौड़ा बेचने जैसी टिप्पणी पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया और वित्तमंत्री का पुतला फूंका।
जौनपुर में पूर्व विधायक नदीम जावेद के कार्यालय पर वित्तमंत्री अरुण जेटली का यूथ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने पुतला फूंका। सभा को संबोधित करते हुए सत्यवीर सिंह ने बजट पुरी तरह से नकारा और आंकड़ों के बाजीगरों वाला बजट है। इसमें तथ्यों को तोड़- मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों को पकौड़ा बेचने की नसीहत दी जा रही है। यह मोदी सरकार की विफलता को दर्शाती है। इस मौके पर अंकुर मौर्य, जितेंद्र यादव पवन पटेल, अजिज उल्लाह, जावेद, साजिद, आशीष मौर्य, दिली गिरी, धर्मेन्द्र चौहान, सिकन्दर यादव, बंटी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बदलापुर: बजट सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पकौड़ा बेचने जैसी टिप्पणी पर युवक काँगेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इंदिरा चौक पर बजट की प्रतियाँ जलाकर विरोध प्रदर्शन किया । युवक काँग्रेस के महासचिव शार्दुल सम्राट ने कहा कि यह बजट चुनिंदा तथा बड़े उद्योग पतियों के लिए बनाया गया है । मध्यम वर्गीय परिवार तथा युवाओं को इस बजट का तनिक भी लाभ नही है । इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव, सुरेंद्र शर्मा , आलोक उपाध्याय , बबलू गुप्ता , राजेश विश्वकर्मा, अंकित शुक्ला, संजय सिंह , विजय मिश्र , ललित मौर्या , मनोज विंद मौजूद रहे। मुफ्तीगंज ब्लाक के रैकल ब्रह्म बाबा के प्रांगण में श्रीनिवास दुबे की अध्यक्षता में कार्यकत्ताओं ने बजट का पुतला फूंक विरोध जताया। इस अवसर पर वेद प्रकाश दुबे, सूरज सिंह, विकास पाठक, सुधांशु सोनी, दीपक साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed