फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   केंद्र के बाहर कापी लिखवाने की थी तैयारी

केंद्र के बाहर कापी लिखवाने की थी तैयारी

Sat, 03 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
केंद्र के बाहर कापी लिखवाने की थी तैयारी

विज्ञापन
जौनपुर। ठेके पर नकल करवाने वाले शिक्षा माफिया सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए नकल का नया तरीका ईजाद कर लिया है। जिस परीक्षार्थी को पास कराने का सौदा होता उसे परीक्षा केंद्र में नकली उत्तर पुस्तिका देकर बैठा दिया जाता और असली उत्तर पुस्तिका बाहर कहीं लिखवाकर उसे बोर्ड को भेज दिया जाता। बाद में नकली उत्तर पुस्तिका को केंद्र पर ही नष्ट कर दिया जाता।

दरअसल इस साल सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया गया है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए इसे पहले ही अनिवार्य कर दिया गया था। ऐसे में नकल कराने वाले शिक्षा माफियाओं ने नया तरीका इजाद कर लिया है। इस वर्ष जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 241 केंद्र बनाए गए हैं। नकल के लिए पहले से बदनाम विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। नकली उत्तर पुस्तिका पकड़ने के बाद शिक्षा माफिया में भी हड़कंप है। नकली उत्तर पुस्तिका छापते पकड़े गए प्रिंटिंग प्रेस के मालिक रामपलट मौर्य ने पुलिस को उस कालेज के प्रबंधक नाम बताया है जिसके आर्डर पर वह नकली उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई कर रहा था। परीक्षा शुरू होने से पहले ही नकल कराने के लिए इतने बड़े पैमाने पर तैयारी का खुलासा होते ही जिला प्रशासन भी हैरत में है। अभी तक माना जा रहा था कि इस बार सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षा होने से नकल की गुंजाइश नहीं रह जाएगी। लेकिन नकली उत्त पुस्तिकाओं की बरामदगी ने साबित कर दिया है कि नकल माफिया अंदर ही अंदर ही अंदर सीसीटीवी कैमरे को मात देने की तैयारी कर चुके हैं। पुलिस ने बारीकी से छानबीन की तो कई नकल माफिया बेनकाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed