{"_id":"5a74b5d94f1c1b92268b7eab","slug":"15175983789-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचगांव में रखी गयी रौजा-ए-सकीना की बुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचगांव में रखी गयी रौजा-ए-सकीना की बुनियाद
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। हजरत इमाम जैनुल आब्दीन (अ.स.) की वेलादत के अवसर पर शुक्रवार को सादाते मसौंड़ा कचगांव में रौजए बाबुल हवायज हजरत अब्बास (अ.स.) के परिसर में जनाबे सकीना के रौजे की बुनियाद मौलाना सैय्यद मोहम्मद अकील हुसैनी के हाथो से रखी गई।
इस अवसर पर आयोजित महफिल को सम्बोधित करते हुये मौलाना सैय्यद सफ्दर हुसैन जैदी ने हजरत अब्बास व हजरत इमाम जैनुल आब्दीन एवं जनाबे सकीना के जीवन पर रौशनी डाली। महफिल में शायरो ने अपने कलाम प्रस्तुत किए। जिसमें मुख्य रूप से अब्बास एहसास जौनपुरी, मौलाना बाकर मेंहदी, अनवर जौनपुरी, अहसन जौनपुरी ने अपने कलाम से खूब वाहवाही लूटी।यहां संयोजक मौलाना सैय्यद मोहम्मद अहमद जैदी, वामिक जौनपुरी के सुपुत्र हशमत मुजतबा जैदी, समाज सेवी अली मंजर डेजी, सैय्यद मोहम्मद अहसन जुलकद्र, हाजी इश्तेयाक, असलम नकवी, जावेद जैदी, मुनतजिर मेंहदी, रजा मेंहदी, ज्ञान कुमार, फहीम हैदर, फैजी, नवीलजैदी, कैसर रजा, जिया अब्बास, एम एम हीरा तथा गांव के तमाम लोग मौजूद थे। अन्त में कौम व मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की गयी।