{"_id":"5a74b5cb4f1c1bcb268b7c81","slug":"15175983633-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के भविष्य है देश छे नौनिहाल: सीमा द्वविदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के भविष्य है देश छे नौनिहाल: सीमा द्वविदी
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। जिवबोध प्रसाद स्मारक एजूकेशनल सोसायटी सरायबीका में वार्षिक समारोह पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने नारी सुरक्षा, दहेज प्रथा, शिक्षा पर आधारित नाटक, देशभक्ति गीत, नृत्य, कव्वाली और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर नाटक प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण वपिकास में शिक्षा मील का पत्थर होता है। देश के नौनिहालों को जाति पाति से ऊपर उठकर देश धर्म के बारे में जानकारी देना ही शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल साबित होगा।विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि सतीश दूबे ने कहा कि बे्चों को र्नैतिक शिक्षा देना आज की परिवेश में नितांत आवश्यक है। उन्होंने नारी शिक्षा पर भी जोर दिया। अध्यक्षता पूर्व नगर आयुक्त अशोक कुमार तथा संचालन प्रदीप पटेल ने किया। प्रबंधक राजेश गुप्ता ने आभार ज्ञापित किया। अध्यक्ष रामदेव ने बच्चों को पढ़कर आगे बढने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुंगराबादशहपुर नगरपालिका अध्यक्ष शिवगोबिन्द साहू, भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रमणी तिवारी, संतोष मिश्रा,रतन यादव, लल्लन उपाध्याय, उमाशंकर यादव, प्रमिला पाल आदि मौजूद रहे।