{"_id":"5a70c7e14f1c1b87268b74fa","slug":"151734084510-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमजीवी विस्फोट कांड: ट्रेन में बम रखने व सहयोग के आरोपी पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमजीवी विस्फोट कांड: ट्रेन में बम रखने व सहयोग के आरोपी पेश
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। श्रमजीवी बम विस्फोट के मामले में सजायाफ्ता आतंकवादी रोनी के सहयोगी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन और नफीकुल विश्वास को मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में पेश किया गया। हिलाल पर ट्रेन में बम रखने का आरोप है।
दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को जिला कारागार से न्यायालय लाया गया। उनको अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में पेश किया गया। आरोपियों के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय मांगा। मामले में बहस के लिए 20 फरवरी तारीख तय की गई है। श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में 28 जुलाई 2005 की शाम करीब सवा पांच बजे हरपालगंज रेलवे स्टेशन के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास बम धमाके हुए थे। इसमें 14 यात्रियों की मौत हो गई थी और 62 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में आतंकवादी आलमगीर उर्फ रोनी व ओबैर्दुरहमान उर्फ बाबू भाई को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।