फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

Mon, 29 Jan 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
रामपुर। मछलीशहर क्षेत्र के सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादा किया था उसे पूरा कर रही है। देश में स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता के आधार पर चलाया जा रहा है। उसी कड़ी के तहत शुलभ शौचालय की स्थापना की गई है। पांच वर्ष तक में क्षेत्र के जनता की सेवा करता रहूंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में दिल्ली के लाल किले के अपने भाषण में कहा था कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाउंगा। उसे साकार करने का कार्य कर रहे हैं। रामपुर बाजार में सबसे बड़ी समस्या शौचालय की थी। जिसे दूर करने के उद्देश्य से साढ़े सत्रह लाख रुपये की लागत 5 कमरे का शौचालय व साफ -सफाई करने वाले स्टाफ को रहने के लिए रुम तथा पानी आदि की वयवस्था के साथ 30 वर्षों तक देखभाल करने की गारंटी पर कार्य दायी संस्था शुलभ इण्टरनेशनल सोशल सर्विस द्वारा बनवायी जा रही है। सरकार प्रत्येक घरों में शौचालय बनवाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रामपुर में पुरानी जल निगम पाईप बदलवाने एवं पानी निकासी हेतु नाली का निर्माण करवाने का कार्य चल रहा है। हमारी मंशा है कि क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए हमें जितनी भी मेहनत करनी पड़े, करता रहूंगा। जमालापुर से बंधवा, मीरगंज से गोधना मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। सांसद ने थानाध्यक्ष रामपुर सहित सभी पुलिस कर्मियों को आगाह करते हुए कहा कि आप लोग भी ऐसा कार्य करें, जिससे जनता मे आप का विश्वास जाग सके। समारोह में शमशेर सिंह, भईया राम पटेल,ब्रम्हदेव मिश्र, विजय चन्द्र पटेल आदि ने सम्बोधित किया। ग्राम प्रधान रामपुर छेदी लाल जायसवाल ने सांसद द्वारा किए गए विकास कार्योँ की सराहना की। इस मौके पर आयोजक देवीशंकर (नाजा दूबे), शिवशंकर गुप्त, छेदी लाल जायसवाल, मनोज कुमार सिंह, पप्पू सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, प्रभात तिवारी, विजय शंकर पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्रम्हदेव उपाध्याय व संचालन डा.अजय सिंह ने किया।


स्वच्छता के प्रति किया जागरुक
जौनपुर। राम समुझ पीजी कालेज फत्तूपुर भगवानपुर में रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शिविरार्थियों ने फत्तूपुर, भगवानपुर व बाबूगंज बाजार आदि स्थानों पर रैली निकाल व सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन


जागरूकता के लिए निकाली रैली
सुजानगंज। क्षेत्र के सरोज विद्याशंकर महाविद्यालय सुजानगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वछता जागरूकता रैली निकालकर सभी को सफाई के लिए जागरूक किया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आलोक त्रिपाठी ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। स्वंय सेवक एवं सेविकाओं द्वारा बसरही बाजार अंबे माता मंदिर से होते हुए चैजीतपुर, बरपुर से होते हुए महाविद्यालय में पहुंची। जहां महाविद्यालय के प्रबंधक पंडित विद्याशंकर तिवारी ने छात्र छात्राओं को समाज में ब्याप्त विभिन्न प्रकार की कुरीतियों पर प्रकाश डाला। कहा कि दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, ऊंच नीच जाति पाति, आदि बहुत से कुरीतियां फैली हैं। इसके खिलाफ हम सबको मिलकर अभियान चलाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. कंचन श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, अरूण श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed