{"_id":"5a68e0c84f1c1b7f268b63b6","slug":"15168229256-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चोर गिरफ्तार
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरईपार। सिकरारा थाना क्षेत्र के बरईपार बाजार में मंगलवार की रात स्कार्पियो चोरी के मामले और हमला करने में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके खिलाफ पुलिस ने चोरी, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।बरईपार बाजार निवासी गोपाल उमर वैश्य की बरामदे में स्कार्पियो खड़ी थी। चोर उसे उठाकर ले जाना चाहते थे कि गोपाल की नीद खुल गई। उन्होंने शोर मचाते हुए एक को पकड़ लिए जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी अजीत श्रीवास्तव भी पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ किया तो फरार चोरों की पहचान हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नन्हकु यादव, राजेश यादव व धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में चोरों ने नेवढ़िया में एक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार्य की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
तीन पम्पिंगसेट का मोटर चोरी
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के भदेवरा गांव में मंगलवार की रात तीन किसानों का पंपिंगसेट का मोटर चोर उठा ले गए। जिससे किसानों की खेती की सिंचाई बाधित हो गई है। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भदेवरा निवासी प्यारेलाल चौबे ने अपने खेत मे सिंचाई के लिए 3 हार्सपावर का बिजली चलित मोटर लगा रखा था। इसी गांव के शरद शर्मा ने भी अपने खेत में सिंचाई कार्य हेतु तीन हार्सपावर का मोटर लगा रखा था। मंगलवार की रात चोरों ने दरवाजा तोड़कर दोनों किसानों का मोटर उठा ले गए। एक अन्य घटना भदेसरा गांव में हुई। जहां सीताराम सिंह का मोटर चोर उठा ले गए।