{"_id":"5a5e51154f1c1b8f268b4d82","slug":"151613076812-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसुलेटर में आई खराबी के चलते बंद रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसुलेटर में आई खराबी के चलते बंद रही विद्युत आपूर्ति
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। बीती रात खेतासराय के बादशाही उपकेंद्र के मेन लाइन में आई खराबी के चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रात 11 बजे के बाद अंधेरा हो गया। विद्युत कर्मियों द्वारा फाल्ट ठीक करने के बाद मंगलवार की दोपहर आपूर्ति चालू हुई।
क्षेत्र के बादशाही उपकेंद्र के मनेच्छा, युनुसपुर, मझौरा, गुरैनी, चकसा, गयास, तारगहना, जमदहा, शाहापुर, बारा आदि दर्जन भर से अधिक गांवों की आपूर्ति रात 11 बजे के बाद ठप हो गई। जानकारी होने पर सुबह विद्युत विभाग के अवर अभियंता पुनीत कुमार सिंह, लाइनमैन राजेन्द्र कुमार विद्युत कर्मियों के साथ बादशाही उपकेंद्र पहुंचकर फाल्ट ढूंढने में लग गए। बादशाही से शाहगंज के बीच खरौना में मेन लाइन में इंसुलेटर पंक्चर हो गया था। दोपहर 3 बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति चालू हो गई है।