फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सूदखोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

सूदखोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 14 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सूदखोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
सिंगरामऊ। कर्ज में लिए गए 4.75 लाख के बदले 11 लाख चुकाया लेकिन फिर भी कर्जदार बना रहा। सूदखोर की प्रताड़ना से आजिज आकर पीड़ित अदालत पहुंच गया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने सूदखोर को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला सिंगरामऊ थाना क्षेत्र का है।

सिंगरामऊ बाजार निवासी विजय शंकर स्वर्णकार व गोपाल हलवाई ने प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाने के मरगूपुर निवासी अरविंद सिंह गुड्डू के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर सूदखोरी का का आरोप लगाया था। कहा था कि उसकी प्रताडना से वे आजिज आ चुके हैं। विजय ने आरोप लगाया कि अरविंद से उसने 4.75 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके एवज में वह अब तक 11 लाख रुपये अदा कर चुका है लेकिन मनमाने तरीके से ब्याज लगाकर उससे लगातार पैसे वसूले जा रहे हैं और उसे कर्जदार बताया जा रहा है। पैसों की वसूली के लिए लगातार उत्पीड़न किया जा रहा। गोपाल हलवाई का आरोप है कि तीस हजार रुपये कर्ज के एवज में 57 हजार दे चुके इसके बावजूद पैसे की मांग की जा रही है। उन्होंने अदालत को बताया कि पहले पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं तब उन्हें न्यायालय की शरण में आना पड़ा। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर अभियुक्त अरविंद सिंह को शुक्रवार की शाम स्थानीय यूनियन बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed