{"_id":"5a5a5d8c4f1c1bf4408b4a40","slug":"151587181018-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने काम रोक, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने काम रोक, जताया विरोध
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। जौनपुर-शाहगंज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए गिट्टी गिराने के काम को शनिवार को व्यापारियों ने रोक दिया। इसकी जानकारी सड़क निर्माण की संस्था केबीपीएल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया। साथ ही किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करने और दोनो तरफ से नापजोख कर सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। जिस पर व्यापारी शांत हो गए।
मार्ग के चौड़ीकरण के लिए गिट्टी गिराने केकाम चल रहा है । शनिवार को खेतासराय चौराहा से ओरियंटल बैंक तक गिट्टी गिराया जा रहा था । चौराहा के पूरब पटरी पर स्थित दुकान दार वेदप्रकाश लल्लन गुप्ता व ज्ञानचंद के दुकान से सटाकर गिट्टी रखी गई थी। सुबह जब अपनी दुकान खोले तो देखा कि दुकान से सटा कर गिटटी रखा देखा। इसके बाद इन दुकानदारों ने सड़क का निर्माण कर रहे कर्मचारियों से विरोध जताते हुए काम रोक दिया । इन दुकानदारों का कहना है कि सड़क के पूरब पटरी पर नाली नहीं है। जबकि पच्छिम पटरी पर नाली है। सड़क निर्माण कर रहे कर्मचारी पच्छिम पटरी पर नाली तक रोड बना रहे हैं। पूरब पटरी पर नाली के नहीं होने का फायदा उठा कर गिटटी दुकान से सटा कर डाल रहे हैं । दुकानदारों के विरोध करने की जानकारी मिलते ही सड़क निर्माण की संस्था केबीपीएल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों को समझाते हुए किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करने और दोनों तरफ से नापजोख कर सड़क निर्माण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों व्यापारी शांत हो गए।