फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विकास के लिए विज्ञान को बढ़ावा देना जरूरी

विकास के लिए विज्ञान को बढ़ावा देना जरूरी

Sun, 14 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
विकास के लिए विज्ञान को बढ़ावा देना जरूरी

विज्ञापन

जौनपुर। वित्त एवं लेखाधिकारी रमाशंकर निषाद ने कहा कि विकास के लिए विज्ञान को बढ़ावा देना जरूरी है। विज्ञान से ही नई चीजों की खोज कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को विज्ञान में अभिरूचि पैदा करना होगा। विज्ञान के जरिए ही छात्रों में रचनात्मक विकास होगा। इसके लिए शिक्षकों को पहल करनी होगी। वह शनिवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत टीडी इंटर कालेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शन के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक एवं खगोलीय क्षमताओं को विकसित करना तथा नवीन खोजों की तरफ छात्रों का ध्यान आकृष्ट करना शिक्षकों का उद्देश्य होना चाहिए। प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सोिंह ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरूचि पैदा करना है। वर्तमान सामाजिक एवं आर्थिक परिदृश्य में विज्ञान के बल पर ही विश्व पटल पर देश की प्रतिभा को प्रस्तुत किया जा सकता है। विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीव विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक की भूमिका जय सिंह, प्रभा पांडेय, सुभाषिनी ने निभाई। चांदनी प्रजापति की टीम द्वारा प्रस्तुत माडल एवं अंकित अग्रहरि की टीम को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त मिला। प्रिया यादव और प्रमोद यादव की टीम दूसरे स्थान पर रही। राजन यादव की टीम को तीसरा स्थान मिला। प्रदर्शनी में 17 माडल का चयन किया गया था जिसमें से तीन टीमों का चयन आखिरी चरण किया गया। इससे पहले वित्त एवं लेखाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रधानाचार्य ने आभार जताया। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, आदर्श वर्मा, रेनू मौर्या, सदोनल वर्मा, रेखा मौर्या, संदीप शुक्ल, उपेंद्र सिंह, शिवकुमार सिंह, हरि नरायन यादव, सुधीर कुमार, ज्ञान प्रकाश मिश्र, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed