{"_id":"5a5a5d834f1c1be9408b4a7c","slug":"15158718016-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया पर्सनल ला बोर्ड के सदस्यों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया पर्सनल ला बोर्ड के सदस्यों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के लिए अनुमति लेने के लिए आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित करते पत्रक एसडीएम सदर प्रियंका प्रिय दर्शिनी को सौंपा।
संगठन के सचिव मौलाना हसन अकबर बड़ेबाबू की अगुवाई में एसडीएम को सौंपे गए पत्रक में कहा गया है कि कड़ाके की ठंड के चलते तमाम लोग अभी तक धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने के लिए अनुमति लेने के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। ठंड को देखते हुए आवेदन की अखिरी तिथि 15 जनवरी से बढ़ाकर कम से कम दस दिन का और वक्त दिया जाए। प्रतिनिधि मंडल में हसन जाहिद खां, बाबू भाई, राशिद अली खान, अजय कुमार सिंह, मो. अब्बास, मो. काजिम, सरदार अहमद, अंकित सिंह, प्रमोद शुक्ल आदि मौजूद थे।
लाउडस्पीकर बंद करने के लिए नोटिस
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर तहसील प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर बज रहे लाउड स्पीकर को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया है। धार्मिक स्थलों से जुड़े लोगों को चेतावनी दी है कि बिना अनुमति लिए लाउड स्पीकर का उपयोग न करें। तहसीलदार चंद्रशेखर यादव ने लेखपालों को चेताया है कि इलाके में यदि बगैर किसी आदेश के किसी भी स्थल पर लाउडस्पीकर बज रहा है तो उन्हें नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्यवाई करें।