{"_id":"5a59085c4f1c1bfb408b4736","slug":"15157844651-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने बजाई ताली, सीमा ने दिया चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने बजाई ताली, सीमा ने दिया चेक
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पिछले माह बदमाशों की गोली से मुंगराबादशाहपुर के मादरडीह निवासी शहीद विनय तिवारी की पत्नी पूनम तिवारी की सहायता राशि का चेक पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने ले लिया और उसे स्वयं थमाया। मुख्यमंत्री ने इस पर ताली बजाई।
चेक को डीएम ने सीएम के हाथ में दिया तो पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी आगे बढ़ गईं। मुख्यमंत्री ने उन्हें चेक थमा दिया। चेक देने को लेकर पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी और बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र में चेक देने का श्रेय लेने के चक्कर में कहासुनी हो गई थी। बदलापुर विधायक रमेश मिश्र शहीद विनय तिवारी के घर गए थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर 10 लाख रुपये की सहायता की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने पांच लाख देने का आदेश दे दिया। डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने चेक भी बना दिया। शुक्रवार को विधायक रमेश मिश्र ने विधवा पूनम तिवारी को अपने यहां बुलवा लिया। यह बात पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी को नागवार लगी। उन्होंने सीएम से इसकी शिकायत की। यही कारण था कि सीएम ने हाथ में चेक लेते ही सीमा की तरफ बढ़ा दिया। सीमा द्विवेदी का कहना है कि तीन बार मैं मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र से विधायक रही हूं। हमने विनय के परिवार को 10 हजार की आर्थिक सहायता खुद दी और डीएम, एडीजी और मुख्यमंत्री को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पत्र लिखवाया था। मेरे क्षेत्र में किसी को दखल देने की क्या गरज है। बदलापुर विधायक ने भी पत्र लिखा है तो अच्छा किया है। पत्र तो राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी लिखा था। उधर, विधायक रमेश चंद्र मिश्र का कहना है कि उनके प्रयास से विनय के परिवार को आर्थिक सहायता मिली। मुुख्यमंत्री के सचिव और डीएम ने मुझे बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रांगण में विनय की पत्नी को चेक देंगे। इस वजह से पूनम तिवारी बुलवा लिया था। इसी बात पर पूर्व विधायक नाराज हो गईं।