{"_id":"5a5908594f1c1b62428b47b5","slug":"15157844618-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बीडीओ का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बीडीओ का तबादला
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार को सात खंड विकास अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिसमें शाहगंज बीडीओ रमाशंकर सिंह को बदलापुर ब्लाक स्थानांतरित किया गया है। साथ ही उनको खुटहन ब्लाक के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। रामनगर बीडीओ देवेंद्र सिंह को जलालपुर ब्लाक स्थानांतरण किया गया है। साथ ही उनको सिरकोनी ब्लाक के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जबकि सिरकोनी बीडीओ रमाकांत सिंह को रामनगर ब्लाक भेजा गया है। इसी क्रम में संयुक्त बीडीओ गणेशमणि त्रिपाठी को सुईथाकला ब्लाक,संयुक्त बीडीओ रामचरित्र यादव को शाहगंज ब्लाक, संयुक्त बीडीओ शकुंतला सिंह को करंजाकला व संयुक्त बीडीओ रामसुंदर भारती को बक्शा ब्लाक का बीडीओ बनाया गया है।