फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, तापमान पहुँचा 42 डिग्री सेल्सियस

गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, तापमान पहुँचा 42 डिग्री सेल्सियस

Sat, 27 Apr 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, तापमान पहुँचा 42 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
जौनपुर। गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिया है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। शुक्रवार को दिन में गर्मी का सितम ऐसा था कि सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। जरूरी काम से भी लोग घरों से निकलने में परहेज किए। जानकारों की मानें तो इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा है। तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी आगे भी लोगों को इसी तरह की गर्मी का सामना तापमान और अधिक बढ़ने पर करना पड़ेगा।

सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ऩे के साथ ही इसकी तीव्रता बढ़ती गई। गर्मी से लोगों में छटपटाहट थी। मुंह सूख जा रहे थे। गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शाम चार बजे तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। डाक्टरों का कहना है कि गर्मी के ऐसे मौसम में बीमारियां तेजी से बढ़ने लगी हैं। लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। सबसे खराब स्थिति स्कूल जाने वाले छात्रों में है। गर्मी में पसीने से वह तर बतर हो जा रहे हैं। स्कूलों के कमरों में पंखे भी ठीक से नहीं चल रहा है। फिजिशियन डा. आरपी यादव का कहना है कि पसीना अधिक होने पर डायरिया, उल्टी, दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बच्चों में नाक से खून भी निकलने की शिकायतें आई हैं। पेट दर्द, उल्टी, शरीर दर्द, तेज बुखार के मरीज इस समय अधिक आ रहे हैं। उन्होंने गर्मी में एहतियात बरतने की सलाह दी है। कहा है कि सुबह उठकर भर पेट पानी पीएं, अधिक से अधिक पानी पीने की कोशिश करें। उल्टी, दस्त होने पर फौरन डाक्टर से सलाह लें। मौसमी फलों का अधिक से अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed