{"_id":"5cb0d9e3bdec22147609fb84","slug":"151555093987-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहुंच वाले लोगों के नहीं जमा कराए जा रहे असलहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहुंच वाले लोगों के नहीं जमा कराए जा रहे असलहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी लाइसेंसी असलहों को जमा कराने के निर्देश हैं लेकिन जिले की पुलिस अभी तक 69 फीसीदी ही असलहे जमा करा सकी है। ऊंची पहुंच और असरदार लोग अभी भी असलहों के साथ घूम रहे हैं। लक्जरी गाड़ियों में असलहे के साथ लोग घूम रहे लेकिन पुलिस उन्हें नजरअंदाज कर रही है।
चुनाव शांति के माहौल में सम्पन्न कराया जा सके, कहीं कोई बवाल न हो इसी के मद्देनजर पुलिस चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही लाइसेंसी असलहे जमा करवाने का अभियान शुरू किया है। अधिसूचना जारी हुए एक महीने से अधिक का समय बीत गया लेकिन अभी तक 8503 असलहे पुलिस जमा करवा सकी है। जिले में 16 अप्रैल से नामांकन दाखिला का कार्य भी शुरू हो जाएगा और 12 मई को मतदान होगा। लेकिन अभी भी 3897 लाइसेंसी असलहे जमा नहीं कराए जा सके। जो जिले के कुल लाइसंसी असलहों का 31 फीसदी है। पुलिस पहुंच और असरदार लोगों के लाइसेंसी असलहे जमा कराने में भेदभाव कर रही है। एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि सभी के लाइसेंसी असलहे जमा करवाए जा रहे हैं। हो सकता है सुरक्षा के लिहाज से कुछ लोगों के साथ नरमी बरती गई हो। चुनाव से पहले सभी के लाइसेंसी असलहे जमा करवा लिए जाएंगे।