फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मुख्य परीक्षा के लिए बनाए गए 600 परीक्षा केंद्र

मुख्य परीक्षा के लिए बनाए गए 600 परीक्षा केंद्र

Wed, 30 Jan 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा के लिए बनाए गए 600 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षाएं 600 केंद्रों पर कराई जाएंगी। जिन कॉलेजों ने विश्वविद्यालय की ओर से मांगे गए 15 बिदुओं पर विवरण नहीं भेजा था उनको परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार नहीं किया गया। ऐसे 76 कालेजों का नाम परीक्षा केंद्र से हटाने की तैयारी है। स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से 24 अप्रैल तक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 25 मार्च से 20 अप्रैल तक कराई
विगत वर्ष 2017-18 की मुख्य परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने कुल 676 परीक्षा केंद्र बनाया था। विश्वविद्यालय ने केंद्र बनाने के लिए सीसी कैमरे सहित 15 बिंदुओं पर विवरण मांगा था। 29 जनवरी तक 600 कालेजों ने विवरण विवि को उपलब्ध करा दिया। इन महाविद्यालयों परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। विवरण नहीं देने वाले 76 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार नहीं किया गया। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से 24 अप्रैल तक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 25 मार्च से 20 अप्रैल तक कराई जाएंगी। एमएसी कृषि की परीक्षाएं 11 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच कराई जाएगी। सभी परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक और दूसरी पाली में 2 बजे से पांच तक कराई जाएगी।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई

जौनपुर। बोर्ड परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में हुई बैठक को संबोधित करते हुए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा होनी चाहिए। बोर्ड परीक्षा में कहीं किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई तो ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से शुरू होगी। जिसमें हाईस्कूल में 104501 और इंटमीडिएट में 88765 छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिस परीक्षा केंद्र पर नकल होती पाई जाएगी उसके खिलाफ एवं केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध एफआईआर. दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। जो भी विद्यालय नकल कराने के दोषी पाए जाएंगे उन्हें काली सूची में डालकर उनको मिलने वाली सांसद, विधायक निधि सहित अन्य सुविधाओं पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने के पश्चात उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी। किसी भी दशा में प्रश्न-पत्र लीक नहीं होना चाहिए। कोई भी केंद्र व्यवस्थापक अप्रशिक्षित कक्ष निरीक्षक नहीं रखेगा। ऐसा करने पर केंद्र व्यवस्थापक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अति संवेदनशील एवं संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अधिक पुलिस बल उपलब्ध कराने के एसपी को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कक्ष निरीक्षकों को छोड़कर कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तु परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाएगा। डीएम ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, परीक्षा कक्षों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, पीने के पानी, फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। कोई भी परीक्षार्थी जमींन/ टाटपट्टी पर बैठकर परीक्षा न दें। किसी परीक्षा केंद्र में एक से अधिक विद्यालयों के सेंटर होने की स्थिति में एक विद्यालय के परीक्षार्थी एक ही कक्षा में नहीं बैठाया जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बृजेश मिश्र ने कहा कि हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षाएं एक साथ सात फरवरी से प्रारंभ होकर दो मार्च तक चलेगी। परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली की परीक्षा का समय प्रात: आठ बजे से 11.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से 5.15 बजे तक होगी। हाईस्कूल की परीक्षा में बालक वर्ग में 52419, बालिकाएं 52082 कुल 104501 एवं इंटर में 43129 बालक एवं 45636 बालिकाएं कुछ 88765 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 255 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, के अलावा 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं छह जोनल मजिस्ट्रेट और दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इस मौके पर
सीआरओ रामाश्रय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता रमेश सिंह, सुधाकर उपाध्याय, डा. रणधीर सिंह, सुनीता मिश्रा, जंगबहादुर सिंह, फादर रोटिक्स, शाहीद नईम, सरिता सिंह, डा. संजय चौबे, आलमदार प्रजापति, डा. राकेश सिंह, सरोज सिंह, रमाशंकर पाठक सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहें।

यहां करें शिकायत
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर समस्या के निस्तारण हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 05452- 240058 पर फोन करें।


बैनर लगाने पर भड़के डीएम
जौनपुर। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह को बेेहतर बनाया गया है। बैठक शुरू होने के दौरान डीएम पहुंचे तो बैनर लगा देखकर नाराज हो गए। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को फटकार लगाई। बैठक के दौरान डीएम फार्म में थे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भी क्लास लिया और चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed