फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विनय के परिजनों को व्यापारियों ने दी ढाई लाख की मदद

विनय के परिजनों को व्यापारियों ने दी ढाई लाख की मदद

Fri, 05 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
विनय के परिजनों को व्यापारियों ने दी ढाई लाख की मदद
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंगरडीह बाजार में 11 दि संबर को बदमाशों से मुठभेड़ में मारे गए विनय तिवारी के पिरजनों को गुरुवार को व्यापारियाों ने ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की।मुंगरडीह गांव निवासी विनय तिवारी बाजार में चाय पान की दूकान चलाकर परिवार की आजीविका चलाते थे। 11 दिसंबर को उनकी दूकान के सामने स्थित एलआईसी के प्रीमियम प्वाइंट पर पहुंचे बदमाश एलआईसी अभिकार्ता को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग रहे थे। यह देख रहे बहादुर विनय जान की परवाह किए बिना ही बदमाशों से भिड़ गए। यह देखते हुए कि बदमाशों के हाथ में पिस्टल है फिर भी विनय ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने एक बदमाश को दबोच लिया। इसी दौरान दूसरे बदमाश ने विनय के सीने में पिस्टल से गोली मार दी। विनय की मौत हो गई लेकिन बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया। लूट का रूपया भी बच गया। ग्रामीणों ने बदमाशों की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों जेल में हैं। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, मौजूदा नगर पालिकाधयक्ष शिव गोविंद साहू, आलोक गुप्ता , सन्तोष मिश्र, राम कुमार जायसवाल, राजकुमार नेता, नगर ब्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, रंजीत गुप्ता, डब्बल जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने विनय के परिजनों की मदद के लिए चंदा एकत्र किया। चंदे से इकट्ठा ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद गुरुवार को विनय की पत्नी को व्यापारियों ने सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed