{"_id":"5a4e7e3b4f1c1b0d788b6d96","slug":"15150937339-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरारा प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकरारा प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड सभागार में गुरुवार को सदन की बैठक में ब्लाक प्रमुख विजय यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। सदन में उपस्थित 67 सदस्यों के बीच अविश्वास प्रस्ताव हेतु मतदान के पक्ष में उपस्थित सभी 67 मत पड़े। जबकि विपक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा। सदन में बहुमत खो देने से ब्लाक प्रमुख की कुर्सी विजय यादव के हाथ से निकल गई। अब दुबारा चुनाव के बाद ही नए प्रमुख का चयन हो सकेगा।
उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता व तहसीलदार सदर आशाराम वर्मा की देखरेख में गुरुवार को कार्रवाई शुरू हुई। 91 सदस्यों वाले सदन में एक के इस्तीफा देने व एक की मौत के बाद बैठक में कुल 89 में से 67 सदस्य उपस्थित हुए। जिनमें 38 पुरुष तथा 29 महिलाएं थीं। साढ़े 11 बजे से एक बजे तक सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में विचार विमर्श का समय दिया गया। तत्पश्चात एक बजे से अविश्वास प्रस्ताव हेतु मतदान हुआ। एक बजकर 55 मिनट पर मतदान खत्म हुआ। मतगणना में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सभी 67 मत और विपक्ष में एक भी मत नहीं मिला।
इनसेट-
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
सिकरारा। प्रमुख विजय यादव के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बैठक को शांतिपूर्ण संपंन कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय राय क्षेत्राधिकारी सदर विनय द्विवेदी व सीओ शाहगंज के साथ कई थानों की फोर्स और पीएसी मौजूद रही। बैठक ब समाप्ति के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में एसडीएम सदर ने कहा कि पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण माहौल में बैठक संपंन हुई।
विज्ञापन
इनसेट-
विधायक की गाड़ी मुख्य द्वार पर पहुँची
सिकरारा। अविश्वास प्रस्ताव की बैठक चल रही थी। उसी समय दो काले रंग की गाड़ियों से एक विधायक गेट के पास तक पहुंच गए। उनकी गाडी देख़ वहाँ उपस्थित पुलिस अधिकारियों को पसीने छूट गए और उनके जेहन में गत दिनों खुटहन में घटित घटना घूमने लगी। उन्हें चैन तब मिला जब विधायक वहाँ रुके नहीं और विपरीत दिशा में मुख्य सड़क की और चले गया। उनका वहाँ तक आना और सीधे चला जाना चर्चा का विषय बना रहा।