फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सुंदरीकरण के दो दिन बाद ही उखड़ने लगी गिट्टियां

सुंदरीकरण के दो दिन बाद ही उखड़ने लगी गिट्टियां

Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सुंदरीकरण के दो दिन बाद ही उखड़ने लगी गिट्टियां
जमालापुर-बाबतपुर चौराहे पर कराए गए सुंदरीकरण कार्य की गिट्टियां दो दिन बाद ही उखडने लगी। गिट्टी उखडने के कारण लोग उस पर गिरकर चुटील हो रहे हैं। सड़क के सुंदरीकरण के लिए लाखों रुपये अवमुक्त किया गया था। कार्य भी तेजी के साथ हो रहा था लेकिन चुनाव होने के कारण काम बंद हो गया था। आधे अधूरे पड़े काम को पूरा करने के लिए हफ्तेभर पूर्व सड़क का चौड़ीकरण शूरु हुआ। जिस पर सड़क पर पतली डामरयुक्त काली छर्री गिट्टी से लेपन किया गया। जो आज लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये की सड़क भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गयी है। सड़क बने दो दिन भी नहीं हुआ है कि काले सड़क की गिट्टियां उखडने लगी हैं। सड़क से गिट्टी निकलने से हालत इतनी खराब है कि पुलिस चौकी के सामने बाईक सवार जैसे ही बाईक से बाबतपुर की तरफ घूमते है गिर कर चोटहिल हो जाते है। चार पहिया वाहनों के चक्के से उठने वाली गिट्टियां भी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ठेकेदार का कहना.है कि चौराहे की सुन्दरीकरण हो जाने के बाद सड़क पर काली छर्री की एक परत और चढ़ाई जाएगी। अपना दल नेता अजय पटेल ने कहा कि अब तक बाइक के गिरने और चार पहिया वाहनों के चक्के से उठी गिट्टी से दर्जनों राहगीरों को चोटहिल कर चुके है। उन्होंने जांच कर भ्रष्टाचार में बनी सड़क को तुरन्त निर्माण कराने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed