{"_id":"5a4a87d24f1c1b9b518b471d","slug":"151483404113-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. वैशाली बनी स्वच्छता अभियान की ब्रांड अंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. वैशाली बनी स्वच्छता अभियान की ब्रांड अंबेसडर
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत तहसील मुख्यालय की मूल निवासी डा. वैशाली इलाहाबाद नगर निगम के स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर चुना गया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. वैशाली इलाहाबाद जनपद में चिकित्सक हैं। व्यवसायिक व्यस्तता के बावजूद वह सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। उन्होंने महिला स्वास्थ्य जुड़े कार्यक्रमों को विशेष तौर पर लागू कराया है। संगम नगरी में जहां प्रतिवर्ष करोड़ों तीर्थयात्री आते हैं वहां सामुदायिक स्वच्छता हमेशा चुनौतीपूर्ण रही है। ऐसे में स्वच्छता सर्वेक्षण में वेटिंग पाना हमेशा मुश्किल रहा है। इस चुनौतीपूर्ण कार्य में डा. वैशाली सक्सेना का बहुआयामी व्यक्तित्व अभियान को गति देगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रेटिंग दिलाएगा। डा. वैशाली के पिता डा. प्रकाश और दादा डा. श्याम सुंदर लाल भी चिकित्सक थे।