फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दोपहर में निकली धूप भी गलन से नहीं दिला सकी राहत

दोपहर में निकली धूप भी गलन से नहीं दिला सकी राहत

Mon, 01 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दोपहर में निकली धूप भी गलन से नहीं दिला सकी राहत
रविवार को हल्की धूप निकलने पर छप पर बैठा परिवार
जौनपुर। सर्द हवाओं के चलते तीसरे दिन रविवार को भी कड़ाके की ठंड रही। पूरे दिन गलन भरी ठंड में लोग ठिठुरे हुए नजर आए। जिले के तीन स्थानों पर ठंड लगने से तीन लोगों के ठंड से मौत हो गई। दोपहर में करीब एक बजे धूप जरूर निकली लेकिन सर्द हवाओं के आगे धूप भी बेअसर रही।
विज्ञापन

ठंड के बीच शनिवार की शाम से ही आसमान में बादल छा गए थे। आसमान में बादल छाने की वजह से कोहरे का असर नहीं दिखा। मौसम साफ रहा लेकिन सर्द हवाओं से गलन अधिक रही। जिले में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया। ठंड के चलते रविवार को भी सड़कों पर चहलपहल नहीं दिखी। हालांकि नववर्ष की अगवानी में लगे युवाओं की भीड़ बाजारों में जरूर दिखी। सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में करीब एक बजे आसमान साफ हुई तो धूप निकल आई और तमाम लोग घरों की छतों पर आ गए लेकिन गलन के आगे धूप भी बेअसर साबित हुई। नगरपालिका प्रशासन की ओर से रोडवेज डिपो, पालिटेक्निक चौराहा, रुहट्टा, ओलंदगंज, बदलापुर पड़ाव, नखास कचहरी के पास, सब्जी मंडी, नगरपालिका परिसर समेत कई प्रमुख स्थानों पर अलावा जलवाए गए जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि भंडारी रेलवे स्टेशन के आस पास रविवार को भी अलाव नहीं जला जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार आरा गांव निवासी बंशू राजभर (42) की ठंड लगने से मौत हो गई। वह सुबह खेत से लौटे तो उन्हें कंपकंपी होने लगी। पेट में दर्द होने लगा। परिवार के लोग इलाज की तैयारी करते कि बंशू की मौत हो गई। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार मलिकानपुर गांव निवासी तीर्थराज यादव (45) रात में खाना खाकर सो गए थे। सुबह परिजनों ने देखा तो उनकी मौत हो गई थी। शरीर अकड़ गया था। परिवार के लोगों का कहना है कि ठंड से मौत हुई है। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे जहां से पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार निजामपुर गांव निवासी राहुल गिरि (25) पुत्र चंद्रभान गिरी राजगीर का काम करता था। शनिवार की रात उसके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ परिजन चिकित्सक के पास ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed