{"_id":"5a47d4f34f1c1b3c3d8c0ce8","slug":"151465717517-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से नदारद मिले सहाक अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से नदारद मिले सहाक अध्यापक निलंबित
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। ड्यूटी से नदारद मिले मछलीशहर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलासिन के सहायक अध्यापक राजेंद्र प्रसाद को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। मछलीशहर के खंड शिक्षा अधिकारी ने 22 दिसंबर को विद्यालय का निरीक्षण किया था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलासिन में तैनात प्रधानाध्यापक आकस्मिक अवकाश पर थे जबकि सहायक अध्यापक बिना कािसी सूचना के गायब मिले थे। लेकिन उन्होंने उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर बनाया था। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने, शिक्षण कार्य में रुचि न लेने, दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने और निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 का उलंघन करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।