फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्टेशन पर ठिठुरने को मजबूर हैं यात्री

स्टेशन पर ठिठुरने को मजबूर हैं यात्री

Sun, 31 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर ठिठुरने को मजबूर हैं यात्री
जौनपुर जंक्शन पर ठंड में ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री
जौनपुर। घने कोहरे और सर्द हवाओं के साथ पड़ रही गलन भरी ठंड से शनिवार को भी जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं हुई। पूरे दिन बदली छाई रही। ठंड से बचने के लिए बहुत से लोग घरों में दुबके रहे। गांवों में पूरे दिन लोग अलाव के सामने बैठे रहे। जरूरी कार्य से घरों से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों के अलावा शाल से लिपटे नजर आए। शहर और नगर क्षेत्रों में कई सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन और बसों की प्रतीक्षा में बैठे यात्री ठिठुरे नजर आए। सबसे अधिक महिलाओं और बच्चों को हुई। ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालक 11 बजे तक लाइट जलाकर चलते रहे। ठंड के चलते प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से लगातार तापमान में कमी दर्ज की गई है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कोहरे के बीच सर्द हवाओं के चलते लोगों को मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंड और कोहरे के चलते लोग दफ्तर देर से पहुंचे और शाम को बाजारों में जल्दी ही सन्नाटा पसर गया। कोहरे के चलते रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। जौनपुर सिटी और भंडारी रेलवे जक्शन से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भंडारी रेलवे स्टेशन पर न तो अलाव की व्यवस्था है और न ही रैनबसेरा स्थापित किया गया है। ट्रेनों के इंतजार में यात्री ठिठुरते नजर आए। दोपहर एक बजे के बाद कोहरे का असर कम जरूर हुआ लेकिन धूप नहीं निकली। शाम को छह बजे के बाद फिर कोहरा छाने लगा। जरूरी काम से बाजार में निकले लोग जल्दी ही घर पहुंच गए। सबसे अधिक परेशानी साइकल और मोटरसाइकल से चलने वालों को हुई। ठंड के चलते लोगों के हाथ पांव भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। प्रशासन का दावा है कि शहर समेत नगरपालिका और नगर पंचायतों में भी एक सौ से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार इलाके में कहीं भी प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। जंघई रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को ठंड से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है। बंधवाबाजार, अदारी, गोधना, मोलनापुर, अगहुआ, भटहर, किसाननगर, मीरगंज, जरौना आदि बाजारों में की व्यवस्था नहीं है। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रो में पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। सिकरारा: सिकरारा चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तापमान में आई गिरावट से ठंड बढ़ गई है। बीते सप्ताह के तापमान पर नजर डाले तो कभी न्यूनतम तो अधिकतम तापमान में लगातार एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। 30 दिसंबर अधिकतम 22 और न्यूनतम 10, 29 दिसंबर अधिकतम 23 और न्यूनतम 10, 28 दिसंबर अधिकतम 24 और न्यूनतम 09, 27 दिसंबर अधिकतम 23-न्यूनतम 08, 26 दिसंबर अधिकतम 23-न्यूनतम 08 और 25 दिसंबर अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहा।

एक से 12 घंटे विलंबित रहीं ट्रेनें : जौनपुर। कोहरे के चलते ट्रेनें एक से 12 घंटे तक विलंबित रह रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें विलंबित होने से यात्रियों को ठंड में स्टेशन पर घंटों ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। कई स्टेशन पर अलाव और रैनबसेरा की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को 22433 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार एक्सप्रेस 4 घंटे, 22434 आनंद विहार-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 11 घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस 6 घंटे, 75112 वाराणसी-गाजीपुर सिटी साढ़े तीन घंटे, 54334 लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर साढ़े तीन घंटे, 13484 फरक्का एक्सप्रेस साढ़े 9 घंटे, 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे विलंबित रही। वहीं सिटी स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में 12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस 8 घंटे, 14864 मरुधर एकसप्रेस 12 घंटे, 54265 वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर डेढ़ घंटे, 13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 4 घंटे विलंब से आई। जौनपुर स्टेशन अधीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि ठंड में यात्रियों के लिए नगर पालिका की तरफ से अलाव की व्यवस्था व टेंट लगवाते जाते हैं। पालिका की तरफ से अभी तक कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि विलंब चल रही ट्रेनों के कारण पांच दिनों से जौनपुर जंक्शन पर एक ट्रेन खड़ी हुई है। कोहरे के चलते कई ट्रेने विलंब से चल रही हैं। वाराणसी से आदेश आने के बाद इस ट्रेन को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed