{"_id":"5a380d584f1c1bee688c2981","slug":"15136230209-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट का वूम टूटते ही पास हो गई पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट का वूम टूटते ही पास हो गई पैसेंजर ट्रेन
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनश्यामपुर। श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन के पश्चिम गेट संख्या 23 सी का फाटक बाइक की टक्कर से टूटते ही पैसेंजर ट्रेन गुजर गई। संयोग ही था कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
सुल्तानपुर से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आने का समय होने के कारण सोमवार की सुबह क्रासिंग का फाटक बंद किया गया था। इसी बीच सुबह सवा आठ बजे महराजगंज की तरफ से बदलापुर जा रहे बाइक सवार दक्षिणी तरफ स्थित फाटक को तोड़ते हुए महराजगंज की तरफ भाग निकले। इसी दौरान खुले गेट से सुल्तानपुर वाराणसी पैसेंजर ट्रेन गुजर गई। संयोग अच्छा था कि गेट बंद होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी थी और जाम लग गया। इसके चलते कोई दुर्घटना नहीं हुई। गेटमैन लालबहादुर यादव ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।