फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1966 गरीबों का दिया गया बिजली कनेक्शन

1966 गरीबों का दिया गया बिजली कनेक्शन

Mon, 18 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
1966 गरीबों का दिया गया बिजली कनेक्शन
जफराबाद में बिजली कनेक्शन का प्रमाण पत्र देते विधायक हरेंद्र
जौनपुर। सौभाग्य योजना के तहत रविवार को विद्युत वितरण खंडवार 44 स्थानों पर लगाए गए शिविर में कुल 1966 गरीबों को बिजली का कनेक्शन दिया गया। इनमें 1280 गरीबों को मुफ्त और 686 लोगों को से पांच सौ रुपये शुल्क लेकर बिजली का कनेक्शन दिया गया। शुल्क के साथ कनेक्शन लेने वालों ने 500 रुपये का शुल्क दस माह में बिल के साथ जमा करने का शपथ पत्र दिया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एके मिश्रा ने बताया कि हर घर को कनेक्शन देने लिए सरकार सौभाग्य योजना चला रही है। इसमें गरीबों को मुफ्त कनेक्शन दिया जाना है। रविवार को चार विद्युत वितरण खंडों में 44 स्थानों पर कैंप लगाए गए जिसमें कुल 1966 गरीबों को बिजली का कनेक्शन दिया गया। विद्युत वितरण खंड प्रथम में 12 स्थानों पर कैंप लगा कर 575 गरीबों को कनेक्शन दिया गया। इसमें 428 गरीबों को मुख्त और 147 गरीबों को पांच सौ रुपये शुल्क पर कनेक्शन दिया गया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय में 17 स्थानों पर कैंप लगा कर 628 गरीबों को कनेंशन दिया गया। इसमें 437 गरीबों का नि:शुल्क और 193 गरीबों को बिल के साथ पैसा देने का शपथ पत्र लेकर बिजली कनेक्शन दिया गया है। विद्युत वितरण खंड तृतीय में सात स्थानों पर कैंप लगा कर 432 गरीबों को कनेक्शन दिया गया। जिसमें 203 गरीबों का नि:शुल्क और 229 गरीबों को बिल के साथ पैसा देने का शपथ पत्र लेकर बिजली कनेक्शन दिया गया है। विद्युत वितरण खंड शाहगंज में 8 स्थानों पर कैंप लगा कर 216 गरीबों को मुफ्त और 117 गरीबों को शुल्क के साथ बिजली कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed