फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अगलगी की तीन घटनाओं में लाखों की क्षति

अगलगी की तीन घटनाओं में लाखों की क्षति

Wed, 13 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अगलगी की तीन घटनाओं में लाखों की क्षति
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात हुई अगलगी की घटनाओं में गृहस्थी के तमाम सामान समेत लाखों की क्षति हुई। पशु शाला में बंधे तीन मवेशियों की आग में झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार कल्याणपुर गांव में पशुशाला में आग लगने से उसमें बंधी गाय, भैंस एवं बछिया की मौत हो गयी। किसी तरह पंपिंग सेट चलाकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। कल्याणपुर गांव निवासी गणेश प्रसाद पांडेय एवं उनके भाई के मवेशी खपरैल में बांधे थे। आधी रात को हुई घटना में किसी की नींद खुली तो देखा पशुशाला से तेज धुआं उठ रहा था मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के लासा गांव में सोमवार रात चन्द्रशेखर गौतम के मड़हे में आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सुइथाकला प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में सोमवार की रात बृजेश अग्रहरि के मिनरल वाटर की फैक्टरी में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिसमें करीब 15 हजार से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में अखंड नगर रोड पर बाजार निवासी बृजेश अग्रहरि का मिनरल वाटर की फैक्ट्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed