{"_id":"5a3028144f1c1bd1408bc8d4","slug":"151310556816400-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मीटर दौड़ में पंकज और वंदना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मीटर दौड़ में पंकज और वंदना ने मारी बाजी
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुर्तजाबाद के प्रांगण में किया गया। अनिल राय ने फीता काट कर खेल को प्रारम्भ किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय के बालक वर्ग के 50 मीटर की दौड़ में कैसर पेसारा प्रथम, समरजीत खटहरा द्विेतीय रहे, बालिका वर्ग में कशीस राय मुर्तजाबाद प्रथम, नेहा ओझैनिया दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग मोनू खटहरा प्रथम, आदित्य पसेवांबारी दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में काशीस राय मुर्तजाबाद को पहला स्थान मिला। सुप्रिया देवाकलपुर दूसरे स्थान पर रही। जूनियर हाईस्कूल के 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कोमल भदेवरा प्रथम, धर्मबीर पेसारा द्वितीय, बालिका वर्ग में शिल्पा भूइली प्रथम रही, प्रतिभा यादव को दूसरा स्थान मिला। 200 मीटर में बालक वर्ग अभिशेष मेहौड़ा प्रथम , सतीश पसेवां दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में बालक वर्ग पंकज सुरैला प्रथम, विक्रान्त घुरहुपुर दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बंदना सरोज प्रथम, नीरा चौहान दूसरे स्थान पर रहे। लम्बी कूद में बालक वर्ग पंकज सुरैला प्रथम, धर्मबीर पेसारा दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिखा कदहरा प्रथम, नीरा पसेवां दूसरे स्थान पर रहे। कब्बडी में बालक वर्ग कुण्डी प्रथम, खटहरा सेकेण्ड, बालिका में मुर्तजाबाद प्रथम कुण्डी सेकेण्ड रहा। ऊंची कूद बालक वर्ग सुरैला प्रथम , अमित एकौनी दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिल्पा भूइली प्रथम, प्रतिभा कस्तूरबा गांधी दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी बालिका वर्ग पूर्व माध्यमिक विद्दालय पसेवां प्रथम, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दूसरे स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी बच्चों खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर यादव ने पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामदुलार यादव, एनपी आरसी उमाशंकर यादव , उदय प्रताप यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा पाठक ने किया।
विज्ञापन