फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्घांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्घांजलि

Mon, 20 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्घांजलि
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती रविवार को जिले भर में मनाई गई। कहीं इंदिरा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तो कहीं गोष्ठी आयोजित कर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी लौह महिला थीं।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी दृढ़ इच्छा शक्ति की धनी थी। देश के विकास में उनका अहम योगदान रहा। हरित, श्वेत क्रांति के लिए देश उनका ऋणी है। शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर ने कहा कि इंदिरा गांधी जुझारू शख्सियत थीं। उनके जुझारूपन के कारण ही विश्व के अन्य देश उनका लोहा मानते थे। उनकी नीतियां आज भी देश के विकास में सहयोग कर रही हैं। इस मौके पर यतींद्रनाथ त्रिपाठी, डा. देवेश उपाध्याय, देवेन्द्र कुुमार मिश्र, आफताब अहमद, राजेश गौतम, आनन्द मिश्र, सौरभ शुक्ल, मधुसूदन बैंकर, राम प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। संचालन विजय शंकर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

मडियाहूं: पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर तहसील गेटपर स्थापित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस नेता डा. आरसी पांडेय के नेतृत्व में माल्यार्पण किया। उसके बाद आयोजित गोष्ठी में सेवादल के प्रांतीय संगठन मंत्री डा. प्रविन्द्र मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी आधुनिक भारत का शिल्पी थी। श्याम सुरत पांडेय, हर्ष, कुमार पांडेय, महेंद्र बेनबंशी, विजय यादव, राम सिंह आदि उपस्थित रहे। घनश्यामपुर: पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की सौवें जन्मदिन पर बदलापुर के इंदिरा चौक में स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र बदलापुर के मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी ने मंच के प्रदेश सचिव जयशंकर दुबे, मुंशी रजा, विशाल सिंह, विपिन सिंह, विवेक यादव, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed