फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25 फीसदी मतदान केंद्रो पर सुविधाओं का टोटा

25 फीसदी मतदान केंद्रो पर सुविधाओं का टोटा

Mon, 20 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
25 फीसदी मतदान केंद्रो पर सुविधाओं का टोटा
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के चेयरमैन और सभासद सदस्य पदों के लिए होने वाले मतदान के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों में 25 फीसदी मतदान केंद्रों पर मुकम्मल व्यवस्थाएं नहीं हो पाई है। कहीं बिजली, पानी की सुविधा तो कहीं शौचालय और रैंप आदि की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर के चेयरमैन और सभासद पद पर मतदान कराने के लिए कुल 91 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से कई मतदान केंद्र पर शौचालय नहीं है तो कहीं बिजली, पेयजल व रैंप आदि की सुविधा नहीं है। मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला मैनीपुर और प्राथमिक पाठशाला नमाज गाह में रैंप नहीं है। प्राथमिक पाठशाला रिजवी खां में हैंडपंप खराब है और शौचालय, प्राथमिक पाठशाला उमापुर में शौचालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रकाश और पेयजल की सुविधा नहीं है। कन्या जूनियर हाईस्कूल रास मंडल में हैंडपंप खराब है। इसी प्रकार करीब 25 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर अभी तक मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालांकि प्रशासन नेे संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों से चार दिन पूर्व मतदान केंद्रों की जांच करवा कर व्यवस्थाओं के बारे में रिपोर्ट मंगाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मतदान केंद्रों पर व्याप्त कमियों को दूर करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर शौचालय, बिजली, पानी व रैंप आदि की व्यवस्था नहीं है। वहां शीघ्र इनकी व्यवस्था कराने का निर्देश संबंधित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed