{"_id":"5a1086fc4f1c1bca678bc584","slug":"15110326816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया पीसीएफ का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया पीसीएफ का निरीक्षण
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पीसीएफ के धान क्रय केंद्र धान की कम खरीद, मानक के अनुसार नमी मापक यंत्र और पेयजल की व्यवस्था नहीं पाए जाने पर शनिवार को जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने शनिवार को डिप्टी आरएमओ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव और एआर कोआपरेटिव गणेश गुप्ता के साथ पीसीएफ धान क्रय केंद्र पाली साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि सचिव चंद्र प्रताप सिंह की ओर से 5.40 मीट्रिक टन धान लक्ष्य के सापेक्ष 104 क्विंटल धान खरीदने पर नाराजगी जताई। संतलाल पटेल ददरा की ओर से 32 क्विंटल, अमर बहादुर यादव जमुनी 28 क्विंटल, रामपति यादव 44 क्विंटल, ओमप्रकाश की ओर से 23 क्विंटल धान क्रय किया गया। केंद्र पर नमी मापक यंत्र एवं पानी पीने की व्यवस्था मानक के अनुसार नहीं मिली। जिलाधिकारी ने 6-आर, मंडी शुल्क की रसीद, क्रय की रसीद आदि का भी निरीक्षण किया। केंद्र पर 15 सौ बोरे उपलब्ध पाएं गए। आरटीजीएस की ओर से किसानों के खाते में धान क्रय का पैसा भेजा जा रहा है। सचिव ने बताया कि दो लाख रुपये मिले थे जिसका किसानों में भुगतान कर दिया गया। इसके चलते धान क्रय करने में परेशानी हो रही है। पीसीएफ केंद्रों पर 7500 रुपये नहीं उपलब्ध कराने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। पीसीएफ के अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश डिप्टी आरएमओ रविंद्र कुमार श्रीवास्तव को दिया। जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग की ओर से संचालित धान क्रय केंद्र मड़ियाहूं का आकस्मिक निरीक्षण किया। मार्केटिंग इंस्पेक्टर आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि श्याम पाल 10 क्विंटल, जोखन दुबे 22 क्विंटल, अच्छेलाल की ओर से 11 क्विंटल धान क्रय किया गया है। 11 लाख 5 सौ रुपये प्राप्त हुए हैं। आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजा जा रहा है। वहीं पीसीएफ की ओर से धान क्रय केन्द्र के सचिव अशोक कुमार सिंह ने अभी तक धान की खरीद न किया था जिसपर डीएम ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं जगदंबा सिंह को तीन दिन के भीतर सभी क्रय केंद्रों की निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।