{"_id":"5a1086104f1c1bc45b8b6ff0","slug":"151103244513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने चार अध्यापकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने चार अध्यापकों का वेतन रोका
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल पाली का निरीक्षण करते जिलाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिलाधिकारी ने शनिवार को सिरकोनी के गहोरा में स्थित अभिनव प्राथमिक विद्यालय और मड़ियाहूं के जूनियर हाईस्कूल पाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मड़ियाहूं के जूनियर हाईस्कूल पाली में शिक्षा का स्तर ठीक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने चार शिक्षकों का अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बेसिक शिक्षाधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ सिरकोनी विकास खंड के अभिनव प्राथमिक विद्यालय गहोरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से सवाल पूछे। विद्यालय में कुल 181 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 161 छात्र उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक निशा सिंह, सहायक अध्यापक मीरा यादव, कमला, विमला उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों की शिक्षा के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों में वितरण करने के लिए जूते आए हैं लेकिन जुराबें नहीं आई हैं। बैग का वितरण किया गया है। जिलाधिकारी ने मध्याह्न भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद जिलाधिकारी ने जूनियर हाईस्कूल पाली मड़ियाहूं का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें 40 छात्र तीनों कक्षाओं में पंजीकृत थे जिसमें मौके पर 11 छात्रों एक ही कक्ष में पढ़ाया जा रहा था। शिक्षा का स्तर खराब पाया गया। बच्चों को सामान्य ज्ञान नहीं पता था और वे पुस्तक नहीं पढ़ पा रहे थे। जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर, सहायक अध्यापक गिरजा शंकर पटेल, मीरा रजक, प्रदीप कुमार सिंह का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। अध्यापकों ने एक माह में बच्चों में शिक्षा स्तर सुधारने का भरोसा दिया। कहा गया कि बीएसए पैनल बनाकर जांच करेंगे और उनकी रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।