फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतगणना के लिए बनाए जाएंगे 168 टेबुल

मतगणना के लिए बनाए जाएंगे 168 टेबुल

Sat, 18 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मतगणना के लिए बनाए जाएंगे 168 टेबुल
जौनपुर। जिले की तीन नगर पालिका परिषदों और छह छह नगर पंचायतों के चेयरमैन और सभासद पदों पर मिले मतों की गणना के लिए कुल168 टेबल लगाए जाएंगे। चेयरमैन पदों की मतगणना 97 और सभासद पदों की मतगणना 71 टेबल पर होगी।
विज्ञापन

जिले में तीन नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों के नौ चेयरमैन तथा सभासद के 168 पद हैं। इस दौरान चेयरमैन के नौ पदों के लिए जहां 87 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं सभासद पद के 168 पदों के लिए 1041 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उक्त पदों के लिए मतदान 29 नवंबर को होना है। मतदान के दिन पड़े वोटों की गणना एक दिसंबर को होनी है। अध्यक्ष व सदस्य पद पर पड़े मतों की गणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर पालिका व नगर पंचायत वार मतगणना टेबल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान कुल 168 मतगणना टेबुल बनाए जा रह हैं। इसमें केराकत नगर पंचायत के चेयरमैन पद पर पड़े मतों की गणना के लिए तीन और सभासद पद पर मतों की गणना के लिए तीन टेबल बनाए गए हैं। खेतासराय नगर पंचायत के चेयरमैन पद पर पड़े मतों की गणना के लिए तीन और सभासद पद पर मतों की गणना के लिए तीन टेबल बनाए गए हैं। जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन पद पर पड़े मतों की गणना के लिए दो और सभासद पद पर मतों की गणना के लिए दो टेबल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बदलापुर नगर पंचायत के चेयरमैन पद पर पड़े मतों की गणना के लिए पांच और सभासद पद पर मतों की गणना के लिए तीन टेबल बनाए गए हैं। मछलीशहर नगर पंचायत के चेयरमैन पद पर पड़े मतों की गणना के लिए पांच और सभासद पद पर मतों की गणना के लिए पांच टेबल बनाए गए हैं। मडिय़ाहूं नगर पंचायत के चेयरमैन पद पर पड़े मतों की गणना के लिए छह और सभासद पद पर मतों की गणना के लिए पांच टेबल बनाए गए हैं। जौनपुर नगर पालिका के चेयरमैन पद पर पड़े मतों की गणना के लिए 62 और सभासद पद पर मतों की गणना के लिए 41 टेबल बनाए गए हैं। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर पड़े मतों की गणना के लिए पांच और सभासद पद पर मतों की गणना के लिए छह टेबल बनाए गए हैं। शाहगंज नगर पालिका के चेयरमैन पद पर पड़े मतों की गणना के लिए छह और सभासद पद पर मतों की गणना के लिए पांच टेबल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तीन नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों के चेयरमैन और सभासद पदों के लिए पड़े मतों की गणना के लिए कर्मचारियों के चयन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कुल 840 मतगणना कार्मिक रहेंगे। इसमें 168 प्रभारी मतगणना कार्मिक और 672 सहायक मतगणना कार्मिक रहेंगे। वहीं एक टेबल पर पांच मतगणना कार्मिक लगाए जाएंगे। जिसमें एक मतगणना कार्मिक जो चार सहायक मतगणना कार्मिक रहेंगे। जिनके द्वारा मतगणना का कार्य किया जाएगा। सहायक मतगणना कार्मिक अधिकारी दयाराम ने बताया कि जिले के तीन नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों के चेयरमैन तथा सभासद पद पड़ पड़े मतों की गणना के लिए कुल 168 टेबुल बनाए गए हैं। वहीं 840 मतगणना कार्मिक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed