फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतपत्र के रंग का मतपेटिकाओं पर चस्पा रहेगा स्टीकर

मतपत्र के रंग का मतपेटिकाओं पर चस्पा रहेगा स्टीकर

Sat, 18 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
मतपत्र के रंग का मतपेटिकाओं पर चस्पा रहेगा स्टीकर
जौनपुर। नगर पालिका और नगर पंचायत के चेयरमैन तथा सदस्य पद के लिए अलग-अलग मतपेटिकाओं में वोट डाला जाएगा। मत पेटिकाओं की पहचान हो सके, इसके लिए दोनों पदों के लिए न सिर्फ अलग-अलग मतपेटिकाएं होंगी बल्कि उसपर मतपत्र के रंग का स्टीकर भी चस्पा रहेगा। इससे मतगणना के दौरान दोनों पदों की मत पेटिकाओं की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन

मतदाता वोट डालने में मत पेटिकाओं की पहचान कर सकें और मतगणना के दौरान मत पेटिकाओं की पहचान हो सके। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मत पेटिका अलग-अलग रहेगी। साथ ही उस पर उसी रंगा का स्टीकर चस्पा किया जाएगा। जिस पद के लिए जिस रंग का मत पत्र होगा। जिससे मत पेटिकाओं की पहचान आसानी से हो सके। बता दें कि जिले के तीन नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान 29 नवंबर को होना है। इस दौरान चुनाव आयोग द्वारा अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए डाले जाने वाले वोट अलग-अलग मत पेटिकाओं में डलवाने और मत पेटिकाओं के पहचान के लिए संबंधित पदों के मत पत्र के रंग का स्टीकर लगाने का का निर्देश दिया है। इस दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए हरे रंग का मत पत्र व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सफेद रंग का मत पत्र प्रयोग करने का सहित नगर पालिका व नगर पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का मत पत्र प्रयोग करने का निर्देश दिया है। इसी प्रकार नगर पालिका अध्यक्ष पद की मत पेटिका पर हरे रंग व नगर पंचायत अध्यक्ष पद की मत पेटिका पर सफेद रंग का स्टीकर लगाया जाएगा। जबकि नगर पालिका व नगर पंचायत सदस्य पद की मत पेटिका पर गुलाबी रंगा का स्टीकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed