{"_id":"5a0745f64f1c1b71548bc46b","slug":"15104262031-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर के तिलोरा बाजार में आत्मदाह का प्रयास करती महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिलोरा बाजार में स्थित एक विवादित मकान पर कब्जा किये जाने से क्षुब्ध महिला ने शनिवार की शाम मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस महिला को हिरासत में ले लिया है।
तिलोरा बाजार निवासी राकेश सोनी ने कुछ माह पूर्व बाजार में स्थित अपना मकान सोनहरा गाँव निवासी मुनरेज को बैनामा कर दिया था। उनकी पत्नी काआरोप है कि उसके पति शराब पीने के आदती हैं जिसके चलते उन्हें बहलाफुसलाकर कर बैनामा करा लिया गया है। उक्त रजिस्ट्री निरस्त करने के बावत मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच बैनामा कराने वाले ने मकान पर कब्जा कर लिया। इसका विरोध करते हुए राकेश की पत्नी ममता मकान खाली कराने के लिए तहसील कोतवाली का चक्कर लगाती रही। शनिवार को कब्जा हटवाने के बावत ममता गश्त पर पहुंची पुलिस से शिकायत की। इसके बाद मिट्टी का तेलअपने ऊपर डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। कोतवाली में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्र का कहना है कि किसी सक्षम अधिकारी केआदेश केबिना कब्जा नही हटवाया जा सकता है। महिला और उसके परिजन कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।