फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत 18-00-36

ट्रैक्टर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत 18-00-36

Tue, 31 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत  18-00-36
केराकत के करदहां में बेकाबू ट्रक की बस में टक्कर की घटना में दुकान का क्षतिग्रस्त टीनशेट
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कदरहा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि सिकरारा बाजार के पास बेकाबू ट्रक सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई। बस सड़क किनारे दुकान में घुस गई। उसकी चपेट में आने से कई दुकानों के टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर गांव निवासी राधेश्याम यादव (42) ट्रैक्टर चालक था। वह कदहरा गांव में संतोष सिंह के ईंट भट्टे पर मिट्टी गिरा रहा था। ईंट भट्ठे पर मिट्टी गिराने में कई ट्रैक्टर लगे थे। संतोष अपनी ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी गिराने के बाद वह अन्य मजदूरों के साथ जमीन पर बैठा आपस में बातें कर रहा था। उसी वक्त मिट्टी लेकर दूसरा ट्रैक्टर आया। चालक ट्रैक्टर पीछे करने लगा कि इसी दौरान राधेश्याम यादव ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम के चचेरे भाई बाबूराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की भोर में करीब 4:30 बजे इलाहाबाद से जौनपुर जा रही रोडवेज बस के चालक और परिचालक सिकरारा बाजार में सड़क किनारे बस खड़ी कर सुरेंद्र की दुकान पर चाय पी रहे थे। बस में सवार सभी यात्री भी चाय पीने के लिए उतरे थे। उसी समय मछलीशहर की ओर से आई बेकाबू डीसीएम चाय की दुकान के सामने टीनशेड और चाय की भट्ठी से टकराते बस से भिड़ गया। धक्का लगते ही बस चालू हो गई और राजबहादुर नेता, राजेश कुमार, पप्पू , बाकेलाल हलवाई सहित कई दुकानों के टीनशेड को तोड़ते हुए दीवार से टकरा गई। संयोग ही था कि पांच मिनट पहले बांके लाल वहां से निकल कर दाहिनी पटरी पर सुबह की सैर के लिए चले गए थे। चाय पीने वाले यात्री भी बस की जद से दूर हो चुके थे जिससे कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने ट्रक और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed