फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जन कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत लहराएंगे परचम-डा. रीता

जन कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत लहराएंगे परचम-डा. रीता

Tue, 31 Oct 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
जन कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत लहराएंगे परचम-डा. रीता
जौनपुर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करतीं कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी
जौनपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत आगामी नगर निकाय के चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी। ये बातेें जिले के प्रभारी मंत्री व महिला कल्याण, परिवार, मातृत्व, बाल कल्याण व पर्यटन मंत्री डा.रीता बहुगुणा जोशी ने सोमवार को नगर पालिका के टाउन हाल में भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जौनपुर की भूमि बुद्धिजीवियों की भूमि है। यहां से निकलने वाला संदेश न केवल प्रदेश वरन देश में जाता है। इसे न सिर्फ नगर निकाय चुनाव की दृष्टि से बल्कि 2019 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से देखा जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि निकाय चुनाव की जीत से केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के उत्कृष्ट काम काज पर मुहर लगेगी। सभी कार्यकर्ता जी-जान से निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जिले के प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता मात्र पांच-पांच घरों की जिम्मेदारी लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें तभी अध्यक्ष तथा अधिकाधिक सभासद जीत पाएंगेे। संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आशीष गुप्त, नगर महामंत्री अमित श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, श्याममोहन अग्रवाल, पुष्पराज सिंह, पीयूष गुप्ता, किरन मिश्रा, रीता जायसवाल, डा. रंजना सिंह, माधुरी गुप्ता, विकास शर्मा व सुशील सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जफराबाद संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के एमएच कांवेन्ट स्कूल के परिसर में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य गरीबों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पार्टी देश से लेकर पंचायत स्तर तक के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, हरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने संबोधित किया। संचालन मुन्ना चौबे ने किया। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सूबेदार सिंह, शीतला प्रसाद गिरि, प्रेमचंद, गुलाब मधुकर, आशीष गिरि, अविनाश सिंह,अफसरी बानो, मनोरमा श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed