फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि में विश्वविद्यालयी शिक्षा पद्धति पर होगा मंथन

पूविवि में विश्वविद्यालयी शिक्षा पद्धति पर होगा मंथन

Fri, 27 Oct 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
पूविवि में विश्वविद्यालयी शिक्षा पद्धति पर होगा मंथन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 28 से 30 अक्तूबर तक तीन दिवसीय भारतीय विश्वविद्यालय शिक्षा पद्धति विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन संगोष्ठी भवन में किया जाएगा। संगोष्ठी का उद्घाटन 28 अक्तूबर को राज्यपाल राम नाईक करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगोष्ठी में भारतीय विश्वविद्यालयों की वर्तमान स्थिति, प्रबंधन एवं संचालन, प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन एवं अध्यापन की प्रक्रिया, अध्यापक-छात्र संबंध, परिषदों की भूमिका, छात्र संघ एवं उसका महत्व, अनुशासन एवं शिक्षण, परीक्षा एवं मूल्यांकन, प्रशासनिक एवं गैर शैक्षणिक व्यवस्था में आवश्यक सुधार, पाठ्यक्रम में आवश्यक संशोधन एवं परिष्कार, अंतरविषयक अध्ययन की आवश्यकता सहित भारतीय विश्वविद्यालयों का सामाजिक सरोकार एवं उत्तरदायित्व आदि विषयों पर चर्चा होगी। संगोष्ठी के लिए शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने भी अपने शोध पत्र भेजे हैं। संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश चंद्रा, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. केपी पांडेय, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. प्रेम नारायण सिंह, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रो. ओमप्रकाश सिंह, शिक्षाविद् डा. दीनानाथ सिंह, सामाजिक चिंतक एवं विचारक सुनील भराला आदि मंथन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने समिति के समन्वयक को आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। संयोजक डॉ. अविनाश पाथर्डीकर ने बताया कि उद्घाटन सत्र में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की ओर से आमंत्रण पत्र प्रेषित किया गया है। आमंत्रण पत्र के साथ अपना परिचयपत्र लाना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय परिसर में 27 अक्तूबर से सम्मेलन के लिए प्रतिभागी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed