फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जौनपुर के संदीप ने वाराणसी के सुनील को पटखनी दे जीता गोल्ड

जौनपुर के संदीप ने वाराणसी के सुनील को पटखनी दे जीता गोल्ड

Wed, 25 Oct 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर के संदीप ने वाराणसी के सुनील को पटखनी दे जीता गोल्ड
स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में दो पहलवानों का हाथ मिलवाते सांसद रामचरित्तर निषाद
सिकरारा। शेरवां के आझू राय इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रीको रोमन 77 किलो वर्ग में जौनपुर के संदीप यादव ने रोमांचक मुकाबले के बीच वाराणसी के सुनील को पटकनी देकर गोल्ड मेडल जीता। इसी वर्ग के वृजेश यादव नंदिनीनगर व शामली के लोकेश तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी वर्गों को मिलाकर बागपत और वाराणसी के रेसलर छाए रहे।
विज्ञापन

शुरू में गोंडा के विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर खेल शुरू कराया। ग्रीको रोमन 97 किलो वर्ग में सुमित कुमार गाजियाबाद ने बागपत के वीरेश कुंदू को हराकर गोल्ड जीता जबकि वाराणसी के सुनील व मऊ के रामसिंह को तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 72 किलो वर्ग में गाजियाबाद के अंकित कुमार ने बलिया के धनंजय को पटकनी देकर जीत हासिल की जबकि सैफई के वीरेंद्र कुमार पाल व बागपत के राहुल तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलो वर्ग में नन्दिनीनगर गोंडा के जितेंद्र यादव ने वाराणसी के उमेश यादव को चित किया जबकि जौनपुर के सन्तोष व गाजीपुर के राजन गुप्ता को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में 61 किलो भार वर्ग में जौनपुर के धनंजय यादव ने जौनपुर के रहने वाले गोरखपुर छात्रावास से खेल रहे जनार्दन यादव को बाई फाल पटकनी दी। 79 किलो वर्ग में बागपत के अजय तोमर ने वाराणसी के शिवकुमार को आसमान दिखाया। इसी तरह 97 किलोवर्ग में बागपत के ही कपिल धामा ने रोमांचक मुकाबले के बीच वाराणसी के मृत्यंजय यादव को पटखनी देकर तालियां बटोरी। उधर महिला वर्ग के 55 किलो वर्ग में बागपत की सीमा ने नन्दिनीनगर की बेबी सिंह को आसानी से चित किया जबकि वाराणसी की आस्था वर्मा व गोंडा की दिव्यांशी त्यागी तीसरे स्थान पर रहीं। 59 किलोवर्ग में मेरठ की साक्षी ने बागपत की नीतू राणा को शिकस्त देकर फाइनल खिताब हासिल किया जबकि आजमगढ़ की रूबी यादव व वाराणसी की नन्दिनी सरकार तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मण्डल में अभय कुमार, जय प्रकाश, राजेश कुमार, रोशन पाल, डॉ. हरेराम, कुँवर प्रताप, सुरेंद्र कुमार, ऋषि वीरेंद्र कुमार तथा प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव प्रेम कुमार मिश्र व भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सुरेश उपाध्याय की देखरेख में देर शाम तक प्रतियोगिता चलती रही। आयोजन समिति के ओमप्रकाश सिंह, पंकज सिंह, देवेंद्र सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह, जवाहिर, बम भोले, रामू सरोज, अरविंद सिंह योगदान रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed