{"_id":"59e25c1a4f1c1bca678b5ddc","slug":"15080070034-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड धारकों को नहीं मिला है अक्तूबर माह का केरोसीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड धारकों को नहीं मिला है अक्तूबर माह का केरोसीन
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के सात लाख 32 हजार 227 राशन कार्ड धारकों को अक्तूबर माह का केरोसिन अभी तक नहीं मिला है। केरोसिन वितरण के लिए मात्र छह दिन शेष बचे हैं। केरोसिन नहीं मिलने से राशन कार्ड धारकों को परेशानी हो रही है। विभाग का कहना है कि शासन से केरोसिन का आवंटन नहीं हुआ है।
जिले में एक लाख 25 हजार 472 अंत्योदय और छह लाख छह हजार 755 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक हैं। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड चार लीटर और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड दो लीटर की दर से केरोसिन का वितरण किया जाता है। इन कार्ड धारकों को केरोसिन का वितरण करने के लिए अक्तूबर में 1728किलो लीटर केरोसिन का आवंटन है। राशन कार्ड धारकों को हर माह के एक से लेकर 20 तारीख तक केरोसिन का वितरण किया जाता है। वितरण करने के निर्धारित समय से पहले ही शासन से केरोसिन का आवंटन कर दिया जाता है लेकिन अभी तक इसका आवंटन नहीं किया गया है। इसके चलते केरोसिन का वितरण नहीं हो सका है। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि अक्तूबर के लिए आवंटित केरोसिन शासन से नहीं आया है। शासन से आवंटन होते ही केरोसिन का वितरण कर दिया जाएगा।