{"_id":"59e25b394f1c1bd7538b77e8","slug":"15080067788-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव के विचरार्थ के लिए बैठक छह नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव के विचरार्थ के लिए बैठक छह नवंबर को
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। खुटहन ब्लाक प्रमुख के विरुद्घ आए अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए जिलाधिकारी ने छह नवंबर का प्रात: 11 बजे क्षेत्र पंचायत कार्यालय खुटहन में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। इसकी अध्यक्षता एसडीएम शाहगंज करेंगे। एसडीएम को अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत बैठक कराकर कार्रवाई की प्रतिलिपि प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र प्रताप ने ब्लाक प्रमुख सरजूदेई के विरुद्ध खुटहन क्षेत्र पंचायत के आधे से अधिक निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर, निशानी अंगूठा व शपथ पत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस 13 अक्तूबर को डीएम के सामने प्रस्तुत किया था। इस मामले में जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत अधिनियम 1961 , संशोधित अधिनियम 1994 तथा उत्तर प्रदेश पंचायत विधि संशोधन अध्यादेश 2007 की धारा 15(3)(1) में विहित अधिकारों के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए खुटहन ब्लाक के क्षेत्र पंचायत की बैठक छह नवंबर को प्रात: 11 बजे क्षेत्र पंचायत खुटहन कार्यालय में बुलाई है। इसकी अध्यक्षता करने के लिए उप जिलाधिकारी शाहगंज को नामित किया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम के आदेशानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक की सूचना क्षेत्र पंचायत खुटहन के समस्त निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शनिवार को पंजीकृत डाक से भेज दी गई है।