फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सबके विकास को लेकर सरकार है दृढ़ संकल्प-गिरीशचंद्र

सबके विकास को लेकर सरकार है दृढ़ संकल्प-गिरीशचंद्र

Sat, 14 Oct 2017 12:16 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
सबके विकास को लेकर सरकार है दृढ़ संकल्प-गिरीशचंद्र
इंटर कालेज सकरमंडी में बच्चों में ड्रेस वितरण समारोह में मौजूद नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव
जौनपुर। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद यादव ने शुक्रवार को अशोक इंटर मीडिएट कालेज में विद्यार्थियों को नि:शुल्क ड्रेस वितरित किया। इस दौरान कुल 290 विद्यार्थियों को ड्रेस का वितरण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद यादव ने कहा कि सब पढ़े सब आगे बढ़े व सबका साथ सबका विकास हो। इसको लेकर प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्प है। प्रदेश भर में कांवेंट स्कूलों के ड्रेस की तरह नि:शुल्क दो सेट ड्रेेस सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किया जा रहा है।छात्रों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार जो ड्रेस दे रही थी। उसे देखकर लोगों में हीन भावना होती थी।लेकिन बीजेपी सरकार ने उस हीन भावना को समाप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक जगन्नाथ राम मौर्य व संचालन भाजपा के जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा.ओमप्रकाश शाही, जगदंबा प्रसाद मौर्य, हीरालाल मौर्य, डा.जितेंद्र कुमार मौर्य, अनामिका, डा.सत्यराम प्रजापति, ऋषिकेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed