{"_id":"59e0ff5a4f1c1b68678b5942","slug":"15079177224-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के पूरा नहीं होने पर जताया नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के पूरा नहीं होने पर जताया नाराजगी
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों ने दिया धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वेतन विसंगति और शोषण के विरोध में विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के बैनर तले तकनीकी कर्मचारियों ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि विभाग में टीजी द्वितीय महत्वपूर्ण पद प्रबंधन के शोषण का शिकार हो रहा है। संगठन टीजी द्वितीय की समस्याओं का निवारण कराना चाहा लेकिन प्रबंधन ने सिर्फ आश्वासन ही दिया। समस्याओं के निस्तारण नहीं किया गया। इसके खिलाफ संगठन की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में धरना दिया गया है। उन्होंने बताया कि अवर अभियंता के ठीक नीचे का वेतनमान देने, वेतन विसंगति दूर करने, टीजी द्वितीय से अवर अभियंता के पद पर पदोन्नति के नए नियम को रद्द करने, प्रत्येक उपकेंद्र पर चार एसएसओ को तैनात करने, उपकेंद्रों पर पेयजल व शौचालय की व्यवस्था करने, राजस्व कैंपों व केंद्रों पर सुरक्षा की व्यवस्था करने की उनकी प्रमुख मांग है। केंद्रीय संगठन मंत्री एसएम उपाध्याय ने कहा कि अगर प्रबंधन ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। धरने पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा,रामानुज सिंह, एसके पटेल, प्रदीप कुमार वर्मा, जितेंद्र, दीपक, अजीत, अनिल, राजेंद्र, कमलेश आदि उपस्थित रहे।