फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सपा शासन के भष्ट्र मंत्री ने किया वसूली

सपा शासन के भष्ट्र मंत्री ने किया वसूली

Fri, 13 Oct 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सपा शासन के भष्ट्र मंत्री ने किया वसूली
पत्रकार वार्ता करते ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह
जौनपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जिले की छह सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। इन सड़कों की लंबाई 51 किलोमीटर से अधिक होगी जिनपर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी आई है। ये बातें ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने गुरुवार को रुहट्टा स्थित ओमप्रकाश सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा शासन में अराजकता की स्थिति थी। सपा सरकार के एक मंत्री का नाम नहीं लेते हुए कहा कि संबंधित मंत्री के भ्रष्टाचार से पूरा महकमा त्रस्त हो गया था। प्रमोशन में लाखों रुपये वसूल किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर नवजात शिशुओं के मृत्यु दर को घटाने और गर्भवती महिलाओं के हित में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रदेश के चौमुखी विकास, सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए सांसद एवं विधायकों को लगाया गया है। राज्य सरकार सभी प्रकार के पेंशन का लाभ पात्रों को दिलाने और विकलांगों को उपकरण दिलाने का काम कर रही है। सांसद एवं विधायकों को चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं दूर करने का आदेश दिया गया है। छह माह में अभियंत्रण विभाग की ओर से किए गए कार्यों का ब्योरा देते हुए बताया कि 38 सड़कों (170.49 किमी) पर लेपन कार्य पूरा किया गया है। 15 जून 2017 तक 49 किमी तक सड़क गड्ढामुक्त की गई है। 228 मार्गों पर पैच वर्क किया गया है। 1356 किमी मार्ग 30 अक्तूबर तक गड्ढामुक्त की गई है। विभागीय लैब की स्थापना कराई जा रही है। 43 अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई जिसमें 19 के खिलाफ वृहद दंड एवं कुछ को सेवानिवृत्त किया गया है। सरकार जनता को नियमित विद्युत देने का प्रयास कर रही है। कहा कि 41000 पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के आंदोलन पर कहा कि इस मामले को सरकार गंभीरता से ले रही है। उनकी मांगों पर कैबिनेट में विचार किया जाएगा। इसके पूर्व उन्होंने मुंगराबादशाहपुर पूर्व विधायक विनोद सिंह के आवास पर भी पत्रकारों से बात की। इस मौके पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, अधिशासी अभियंता आरईएस मायाराम वर्मा, अवर अभियंता रामकुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एक कंपनी की ओर से टीबी अस्पताल रोड पर नर्सिंग होम का मानचित्र पास कराकर शोरूम खोले जाने के सवाल पर ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने आयुक्त एवं डीएम को जांच करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान कुछ ठेकेदारों ने शहर में सड़कों के किनारे इंटरलाकिंग का मामला भी उठाया जिसपर मंत्री ने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed