फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नई गाइड लाइन शीघ्र जारी करने की मांग

नई गाइड लाइन शीघ्र जारी करने की मांग

Wed, 11 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
नई गाइड लाइन शीघ्र जारी करने की मांग
जौनपुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नई गाइड लाइन शीघ्र जारी करने, संविदा तत्काल प्रभाव से बढ़ाने व बकाया मानदेय का जल्द भुगतान करने आदि मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित दो सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी सवर्ज्ञ राम मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राज कुमार यादव ने बताया कि हम लोगों की संविदा 30 सितंबर को समाप्त कर दी गई है। अभी तक नई गाइड लाइन भी जारी नहीं किया गया है। जिससे हम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 25 माह का मान देय भी नहीं मिला है। जिससे हम लोग भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रोष जताते हुए शीघ्र मांग पूरी करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में माधुरी यादव, प्रमोद, अजय, अनिल, अनुराधा, माया चंद, प्रमिला, गीता, सोनी व राजबहादुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed