फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीएम ने किया समीक्षा

डीएम ने किया समीक्षा

Sun, 08 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया समीक्षा
जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। स्टाम्प पंजीयन में 83 प्रतिशत ही लक्ष्य पूर्ति करने पर जिलाधिकारी ने एआईजी स्टाम्प को बैनामें की जांच कर राजस्व बढाने का निर्देश दिया। आबकारी में 91.32 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने पर अभियान चलाकर राजश्व बढाने को कहा। परिवहन विभाग द्वारा 117 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने पर अनिल राय को अवैध बसों के संचालन डग्गामारी रोकने का निर्देश दिया। विद्युत 98 व्यापार कर 106 प्रतिशत वन 164 प्रतिशत, उद्योग 102 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया है । श्रम, अलौह,खनन , सिचाई आदि को लक्ष्य पूण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन की न्यायालयवार समीक्षा किया। पुलिस अधीक्षक के.के चैधरी ने धारा 376, 304 में जमानत होने, गवाहो के होस्टाईल होने पर पर कहा कि यह एक सामाजिक अपराध है। सरकार ने दहेज हत्या एवं 376 में किसी भी दशा में दोषियों को सजा दिलाने में हम सबका दायित्व है। जिलाधिकारी ने शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि गम्भीर धाराओं मे अपराधियों की जमानत न होने पाये। गवाह के होस्टाईल होने पर प्रकरण को पुलिस अधीक्षक एवं मेरे सज्ञान में अवश्य लाया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, उपजिलाधिकारी मछलीशहर विमल कुमार दूबें, सीओं सिटी नृपेन्द्र, मछलीशहर सौम्या पाण्डेय, बदलापुर विनय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed