{"_id":"59d67cd04f1c1bb0538b5e66","slug":"15072289338-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरा नहीं होने तक जारी रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरा नहीं होने तक जारी रहेगी हड़ताल
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राज्य कर्मचारी घोषित करने आदि मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा हड़ताल 17वें दिन गुरुवार को जारी रहा। इस दौरान मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की आवाज बुलंद की।
जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने हम जितना पहरा होगा, धरना उतना गहरा होगा का नारा देते हुए कहा कि हमारी 15 सूत्रीय मांगों को सरकार पूरा कर दे। जिससे हमारा उत्पीड़न वशोषण बंद हो जाए। हम तत्काल हड़ताल बंद कर देंगे। जब तक हमारी मांग पूूरी नहीं होगी। तब तक हम हड़ताल करते रहेंगे। जिला कोषध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि हमारे उपर अधिकारी दबाव नहीं बनाएं, जो भी रिपोर्ट लगानी हो लगा दें।संगठन के प्रति गद्दारी कत्तई मंजूर नहीं है। महामंत्री मिनाक्षी शुक्ला ने कहा कि हमारा नेतृत्व कमजोर नहीं है। इस लिए घबराने की कोई बात नहीं है। हम आपको हाईकोर्ट से बहाल कराएंगे। उन्होंने कहा कि 10 अक्तूबर को लखनऊ जीपीओ पार्क पहुंचकर अपनी ताकत दिखानी है। हड़ताल को शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, कलेक्ट्रेट बार एसेेसिएशन के अध्यक्ष विजयप्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। हड़ताल में छाया यादव, मनोरमा सिंह, ज्योति गौड़, रेखा राय, मीरा सिंह, आशा सिंह, कुसुम सिंह, प्रेमा पटेल, मीना यादव, प्रेमा सिंह, माधुरी सोनिया, उर्मिला आदि मौजूद रही।